UP NHM Chitrakoot Recruitment 2026 – Apply Offline for 11 Vacancies

UP NHM Chitrakoot Medical Officer Recruitment 2026 – Apply Offline for 11 Vacancies

UP NHM Chitrakoot Recruitment 2026: Under the National Health Mission (NHM), U.P., applications are invited through the District Health Society for appointment to vacant contractual Medical Officer (MBBS) posts in Chitrakoot district via Walk-in-Interview and Document Verification Process (DVP).

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उ०प्र० के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से जनपद चित्रकूट में रिक्त संविदा चिकित्सा अधिकारियों (एम०बी०बी०एस०) के पदों पर वाक-इन-इन्टरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (DVP) के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों का विवरण निम्नवत है:

क्र० सं०कार्यक्रम का नामपदनामरिक्त पदों की संख्या (आरक्षण सहित)
1मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रममहिला चिकित्सा अधिकारी, एम०बी०बी०एस० -01 पद (सी०एच०सी० मानिकपुर हेतु)01 (अनु० जाति)
2एन०सी०डी० क्लीनिकजनरल फिजीशियन, एम०बी०बी०एस० -02 पद (सी०एच०सी०, शिवरामपुर व राजापुर हेतु)02 (01- अनारक्षित, 01-अन्य पि०वर्ग)
3डी०एच०एस० स्ट्रेनथिंगई०एम०ओ०, एम०बी०बी०एस० एच०डी०यू०-01 पद (संयुक्त जिला चिकित्सालय हेतु)01 (01- अनारक्षित)
4डी०एच०एस० स्ट्रेनथिंगई०एम०ओ०, एम०बी०बी०एस० एच०डी०यू० आई०पी०एच०एस० -02 पद (संयुक्त जिला चिकित्सालय हेतु)02 (01- अनु० जाति, 01- अनारक्षित)
5डी०एच०एस० स्ट्रेनथिंगई०एम०ओ०, एम०बी०बी०एस० एच०डी०यू०- एस०आर०ओ०पी० -02 पद (संयुक्त जिला चिकित्सालय हेतु)03 (01- अनारक्षित, 01-अनु० जाति, 01-अन्य पि०वर्ग)
6ब्लड बैंकचिकित्सा अधिकारी (01 पद संयुक्त जिला चिकित्सालय हेतु)01 (01- अनारक्षित)
7राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशनचिकित्सक एम०बी०बी०एस० 01 पद (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजापुर चित्रकूट हेतु)01 (01- अनारक्षित)

नोट: भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  • अर्ह शैक्षिक योग्यता: M.B.B.S Degree from recognized institution by MCI. Registration form council of the State/GOI.
  • वांछित अनुभव:
    • सम्बन्धित क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव या 01 वर्ष से अधिक अनुभव को वरीयता दी जाएगी।
  • आयु सीमा: इच्छुक अभ्यर्थी की आयु विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि पर एम०बी०बी०एस० चिकित्सक हेतु अधिकतम उम्र 65 वर्ष से अधिक न हो।
  • आरक्षण: चयन प्रक्रिया में उ०प्र० शासन द्वारा लागू आरक्षण नीति का पालन करते हुये भर्ती प्रक्रिया की जायेगी।

Salary Details (वेतनविवरण)

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्वीकृत मानदेय (रु० प्रतिमाह) प्रदान किया जाएगा:

  • क्र० सं० 1 से 6 (चिकित्सा अधिकारी/फिजीशियन/ई०एम०ओ०): रु० 1,00,000/- प्रति माह (रु० 100000 प्रति माह)
  • क्र० सं० 7 (राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन – चिकित्सक एम०बी०बी०एस०): रु० 80,000 + 20,000 (Basic + PBI) प्रति माह

Job location (कार्यस्थल)

  • सी०एच०सी० मानिकपुर (चित्रकूट)
  • सी०एच०सी० शिवरामपुर (चित्रकूट)
  • सी०एच०सी० राजापुर (चित्रकूट)
  • संयुक्त जिला चिकित्सालय, चित्रकूट
  • शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजापुर (चित्रकूट)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. संविदा चिकित्सा अधिकारी (एम०बी०बी०एस०) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (डी०वी०पी०) एवं वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
  2. पंजीकृत डाक से प्राप्त आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के उपरान्त योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (डी०वी०पी०) एवं वाक-इन-इन्टरव्यू हेतु पृथक से सूचित किया जायेगा।
  3. कोविड-19 के अन्तर्गत कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को क्यू०आर०कोड आधारित अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने पर मैरिट सूची में प्राथमिकता दी जायेगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  1. उपरोक्त संविदा चिकित्सा अधिकारी (एम०बी०बी०एस०) के पदों हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन नवीनतम बायोडाटा, समस्त शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र व पंजीकरण प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रति, 02 नवीनतम कलर फोटोग्राफ व वर्तमान में कार्यरत संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करें।
  2. पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट में प्रेषित करें।
  3. आवेदन पत्र प्राप्त होने की अन्तिम तिथि दिनांक 19.09.2026 को सायं 05 बजे तक है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 27-08-2026
  • पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन की अन्तिम तिथि: 19-09-2026 (सायं 05:00 बजे तक)
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (DVP) एवं वाक-इन-इन्टरव्यू की तिथि: स्क्रीनिंग के उपरान्त योग्य अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

साक्षात्कार / दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल अभिलेख साथ में लाना अनिवार्य है। आवेदन के साथ स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें:

  1. नवीनतम बायोडाटा (Bio-data)
  2. समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र (Marksheets & Certificates)
  3. पंजीकरण प्रमाणपत्र (MCI / State / GOI Registration Certificate)
  4. अनुभव प्रमाणपत्र (Experience Certificate) / कोविड-19 क्यू०आर०कोड आधारित अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. 02 नवीनतम कलर फोटोग्राफ
  6. वर्तमान में कार्यरत संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  1. यह पद पूर्णतयः नियत मानदेय पर संविदा शर्तों के अधीन है तथा इस पर स्थायीकरण का कोई दावा स्वीकार नही होगा।
  2. उपरोक्त पदों पर नियुक्ति 01 वित्तीय वर्ष के लिये मान्य होगी, जोकि भारत सरकार के अनुमोदनोपरान्त ही आगे बढाया जा सकता है।
  3. साक्षात्कार हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
  4. कोई भी प्रतिकूल तथ्य पाये जाने पर जिला स्वास्थ्य समिति/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ०प्र० द्वारा 01 महीनें का नोटिस या नोटिस के बदले 01 महीने के वेतन के बराबर राशि देकर चयनित अभ्यर्थी की संविदा/सेवा समाप्ति करने का अधिकार होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top