Collector Bastar School Recruitment 2026: Teacher & Instructor Vacancies

Collector Bastar School Teacher & Instructor Recruitment 2026

Collector Bastar School Recruitment 2026: Collector Bastar invites applications from eligible candidates on a purely temporary/honorarium basis under the Rights of Persons with Disabilities (RPwD) Act, 2016, and the RCI Act, 1992, for teaching and training special needs students with disabilities for the academic session 2026-27 (up to April 30, 2027). (कलेक्टर (समाज कल्याण) जिला बस्तर के आदेश क्र./609/स्था./2026-27 दिनांक 30.07.2026 एवं जिला स्तरीय चयन समिति बैठक दिनांक 13.08.2026 के अनुक्रम में, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act 2016) व RCI Act 1992 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 (दिनांक 30.04.2027 तक) हेतु विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के अध्यापन/प्रशिक्षण कार्य हेतु पूर्णतः अस्थायी/मानदेय आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं):

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

क्रपदनाम एवं संवर्गपदरोस्टर वर्गीकरण
1उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग)03UR-02. ST-01 (01 पद दिव्यांग अनिहित)
2विषय विशेषज्ञ (इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी) (दृष्टि बाधित संवर्ग)04UR-02, ST-01, OBC-01 (01 पद दिव्यांग आर्निहित)
3एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)01UR-01
4कम्प्यूटर प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)01UR-01
5व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)01ST-01
6अंशकालिक संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग)01UR-01

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:

  • उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed. / D.Ed. (VI) एवं RCI में जीवित पंजीयन।
  • विषय विशेषज्ञ (इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी) (दृष्टि बाधित संवर्ग): संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (M.A.), B.Ed./ M.Ed. (VI) एवं RCI पंजीयन। (RCI पंजीकृत अभ्यर्थी न मिलने पर सामान्य B.Ed./M.Ed. मान्य)
  • एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed. / D.Ed. (HI) एवं RCI में जीवित पंजीयन।
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से PGDCA उत्तीर्ण।
  • व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं कटिंग / टेलरिंग / परिधान निर्माण में ITI / डिप्लोमा।
  • अंशकालिक संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं संगीत विषय में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र।

आयु सीमा:

  • 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष।
  • शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग) के अभ्यर्थियों को अधिकतम 45 वर्ष तक आयु सीमा में छूट देय होगी।

Salary Details (वेतनविवरण)

क्रपदनाम एवं संवर्गमानदेय (मासिक)
1उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग)15,000/-
2विषय विशेषज्ञ (इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी) (दृष्टि बाधित संवर्ग)15.000/-
3एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)15,000/-
4कम्प्यूटर प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)12,000/-
5व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग)12,000/-
6अंशकालिक संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग)5,575/-

Job location (कार्यस्थल)

  • कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ. मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.) पिन-494001

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • मूल्यांकन एवं मेरिट निर्धारणः चयन पूर्णतः 100 अंकों के शुद्ध शैक्षणिक प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर पारदर्शी रूप से होगा।
  • शिक्षक पदों हेतुः 60% स्नातक/स्नातकोत्तर + 40% B.Ed./D.Ed./M.Ed. प्राप्तांक प्रतिशत।
  • प्रशिक्षक पदों हेतुः 50% 12वीं बोर्ड + 50% तकनीकी डिप्लोमा/ITI/PGDCA प्राप्तांक प्रतिशत। (अनुभव के पृथक अंक नहीं हैं)।

आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)

  • आवेदन जमा करने की विधिः पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र स्व-प्रमाणित शैक्षणिक, जाति, निवास व RCI प्रमाण-पत्रों सहित दिनांक 24.08.2026 से 07.09.2026 (सायं 05:00 बजे तक) पंजीकृत डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.) पिन-494001 के पते पर अनिवार्यतः जमा करें।
  • निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

क्र.भर्ती प्रक्रिया के चरणनिर्धारित तिथि / अवधि
01आवेदन पत्र आमंत्रित करने (जमा करने) की अवधि24 अगस्त से 07 सितम्बर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
02समाचार पत्रों एवं जिला वेबसाइट पर विज्ञापन प्रकाशन24 अगस्त 2026 (सोमवार)
03प्राप्त आवेदनों की स्कूटिनी एवं अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन08 सितम्बर से 16 सितम्बर 2026 तक
04दावा-आपत्ति आमंत्रित करने की तिथि18 सितम्बर 2026 (शुक्रवार)
05दावा-आपत्ति निराकरण एवं अंतिम चयन / प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन21 सितम्बर 2026 (सोमवार)
06मूल दस्तावेजओं का भौतिक सत्यापन एवं कार्यभार ग्रहण22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • स्व-प्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • RCI प्रमाण-पत्र

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  • सेवा अवधि एवं प्रकृतिः यह नियुक्ति पूर्णतः सत्र आधारित (30 अप्रैल 2027 तक) एवं मानदेय पर है।
  • उत्कृष्ट कार्य व गोपनीय चरित्रावली (CR) के आधार पर आगामी सत्र में नवीनीकरण/प्राथमिकता पर विचार किया जा सकेगा।
  • विस्तृत विवरण एवं प्रारूपः विस्तृत नियम, शर्ते, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रपत्र बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top