CMHO Bilaspur Specialist Recruitment 2026: Walk-in Interview for MD, Anesthesia & Orthopedic Posts
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) – भर्ती विज्ञापन
CMHO Bilaspur Recruitment 2026: Under the District Mineral Foundation Trust (DMFT), Bilaspur, for the year 2026-27 invites applications in the prescribed format from eligible candidates interested in specialist posts for the District Hospital, Bilaspur, and Community Health Centre, Bilha, District Bilaspur (C.G.), as per administrative approval.
Walk-in-interviews will be conducted on 03/09/2026 addressed to the Chief Medical and Health Officer, District Bilaspur (C.G.). Applications received after the scheduled date and time will not be accepted under any circumstances.
जिला खनिज संस्थान न्यास बिलासपुर अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार जिला चिकित्सालय बिलासपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा, जिला बिलासपुर, छ.ग. में विशेषज्ञ पदो हेतु इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से दिनांक 03/09/2026 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जायेगा। “सभी नियुक्तियां एवं चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्ययीन होगी”।
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
| S.N. | Programme | Post Name | Salary | Vacant | Vacant UR | Post Roster ST | Post Roster SC | Post Roster OBC |
| 1 | DMF | MD Medicine Specialist | 93750 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
| 2 | DMF | Anesthesia Specialist | 93750 | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 3 | DMF | Orthopedic Specialist | 93750 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
शैक्षणिक योग्यता:
- MD Medicine Specialist: MD in Medicine with registration in CG Medical Council is compulsary.
- Anesthesia Specialist: MD/DNB in Anesthesia with registration in CG Medical Council is compulsary.
- Orthopedic Specialist: MS Orthopedic/Diploma in Orthopedic/DNB in Orthopedic with registration in CG Medical Council is compulsary.
आयु सीमा:
- संविदा भर्ती के लिये न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष हेतु होगी। आयु की गणना अनुबंध वर्ष के दिनॉक 01 जनवरी अनुसार की जावेगी।
Salary Details (वेतनविवरण)
- MD Medicine Specialist: 93750/- प्रतिमाह
- Anesthesia Specialist: 93750/- प्रतिमाह
- Orthopedic Specialist: 93750/- प्रतिमाह
मानदेय नियमावली:
- अस्थायी सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नहीं होगा।
Job location (कार्यस्थल)
- जिला चिकित्सालय बिलासपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा, जिला बिलासपुर, छ.ग.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
साक्षात्कार-
- एक से अधिक पात्र आवेदक होने की स्थिति में अभ्यर्थियों का चयन जिला चयन समिति के माध्यम से साक्षात्कार के आधार पर किया जावेगा।
आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)
इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से दिनांक 03/09/2026 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जायेगा।
आवेदन आवेदित पदनाम सहित प्रस्तुत किया जाना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- वाक-इन-इंटरव्यू दिनांक: 03/09/2026
- पंजीकरण का समय: 10:30 बजे से 11:30 बजे तक
- स्थान: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर, नूतन चौक, सरकंडा, जिला बिलासपुर
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
चयनित होने पर उपस्थिति के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति एवं 1 सेट छायाप्रति के साथ अभ्यार्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होने पर चयन स्वमेव निरस्त हो जायेगा।
- 10 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची / जन्म प्रमाण पत्र।
- 12 वीं बोर्ड परीक्षा की अंक सूची।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परीक्षा के समस्त सेमेस्टर / वर्षों की अंकसूची।
- संबंधित डिग्री / डिप्लोमा।
- संबधित काउसिंल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति/जाति सत्यापन प्रमाण पत्र। (स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक पात्र होंगे)
- छत्तीसगढ़ राज्य का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (मेडिकल बोर्ड द्वारा) जीवित।
- शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारो को अपने नियोक्ता संस्था से नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- साक्षात्कार के दौरान अभ्यार्थी को अपने साथ पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
1.1 उपरोक्त पद पर आवेदन के समय मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल / संस्था / विश्वविद्यालय से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व पंजीयन की स्वप्रमाणित छायाप्रति अनिवार्यतः संलग्न करें एवं मूल प्रमाण पत्र साथ में लावे।
1.2 विज्ञापित पद हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व उक्त पदों की भर्ती के संबंध में सामान्य शर्तें व दिशानिर्देश जिले की वेबसाइट http://bilaspur.gov.in में देखी व डाउनलोड की जा सकेगी। विज्ञापन से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर जिले के वेबसाइट के माध्यम से ही दी जावेगी। अभ्यर्थी निरंतर जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन करते रहें। अन्य किसी माध्यम से कोई जानकारी आवेदक को व्यक्तिगत प्रेषित नहीं की जावेगी। समयानुसार इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की होगी।
1.3 आवेदन आवेदित पदनाम सहित प्रस्तुत किया जाना होगा।
1.4 संविदा भर्ती के लिये न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष हेतु होगी। आयु की गणना अनुबंध वर्ष के दिनॉक 01 जनवरी अनुसार की जावेगी।
1.5 उक्त पद पूर्णतः अस्थायी है, जो कि अस्थायी भर्ती के संदर्भ में आरक्षण (“सभी नियुक्तियां एवं चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्ययीन होगी”) व राज्य संविदा भर्ती नियमानुसार के अनुसार लागू होंगे। विज्ञापित पदों हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व उक्त पदों की भर्ती के संबंध में सामान्य शर्ते व दिशानिर्देश जिले की वेबसाइट http://bilaspur.gov.in में देखी व डाउनलोड की जा सकेगी। शासन द्वारा जारी आरक्षण नियमों का पालन किया जावेगा।
1.6 मानदेयः- अस्थायी सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नहीं होगा।
1.7 चयन प्रक्रियाः- साक्षात्कार- 1. एक से अधिक पात्र आवेदक होने की स्थिति में अभ्यर्थियों का चयन जिला चयन समिति के माध्यम से साक्षात्कार के आधार पर किया जावेगा।
1.8 चयनित होने पर उपस्थिति के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति एवं 1 सेट छायाप्रति के साथ अभ्यार्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होने पर चयन स्वमेव निरस्त हो जायेगा।
• उपरोक्त समस्त दस्तावेज प्रस्तुत न करने एवं परीक्षण के दौरान अथवा नियुक्ति उपरांत भी किसी भी समय या किसी भी प्रकार से दस्तावेजों के असत्य पाये जाने पर अभ्यार्थी की नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
• शैक्षणिक योग्यता जिस संस्था से प्राप्त है उस संस्था का यू.जी.सी. ए.आई.सी.टी.ई. एवं संबंधित काउंसिल से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है।
1.9 विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं (मूल दस्तावेज) पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा तथा इस संबंध में कोई दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा।
1.10 दावा आपत्ति हेतु जारी सूची पर आवेदकों द्वारा एक निर्धारित समय अवधि तक ही दावा आपत्ति मान्य या स्वीकार किया जावेगा। दावा आपत्ति में केवल टंकन त्रुटि ही मान्य होगा। आवेदन के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों के अतिरिक्त अन्य कोई भी नवीन दस्तावेज मान्य नहीं होगा।
1.11 आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए। प्रदेश के सभी अभ्यर्थी को समान अवसर प्राप्त होंगे। स्थानीय निवासी उपलब्ध न होने की स्थिति में ही अन्य राज्य के निवासियो को अवसर दिया जाएगा।
1.12 छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र ना होने की स्थिति में अभ्यार्थी को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा तथा ऐसे अभ्यार्थियों को अनारक्षित श्रेणी में रखा जायेगा।
1.13 शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारो को अपने नियोक्ता संस्था से नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
1.14 साक्षात्कार के दौरान अभ्यार्थी को अपने साथ पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा।
1.15 उपरोक्त अस्थायी भर्ती अवधि 365 दिनों तक के लिए होगी। नियमित भर्ती किये जाने पर अस्थायी पद स्वतः निरस्त हो जायेंगे।
1.16 उक्त पदों की पुनः प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने की स्थिति में वार्षिक कार्य आधारित मुल्यांकन में योग्य पाये जाने पर कार्य अवधि बढ़ाया जा सकेगा।
1.17 ऐसे अभ्यार्थी जिनकी सेवा अनुशासनहीनता / वित्तीय अनियमितता / अनुचित व्यवहार के कारण पूर्व में सेवा समाप्त की गयी है चाहे वह किसी भी पद पर रहे हो उन्हे अपात्र उम्मीदवारों की संज्ञा में रखा जावेगा।
1.18 उक्त पदो के लिये प्रवर्गवार प्रतिक्षा भी जारी किया जायेगा, जिसकी वैधता प्रकाशन तिथि से आगामी एक वर्ष तक के लिए वैध रहेगी, इस दौरान पद रिक्तता की स्थिति में उक्त प्रतीक्षा सूची से पदपूर्ति की जा सकेगी। प्रतीक्षा चयन सूची हेतु 2 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जायेगा, ताकि भविष्य में रिक्त होने वाले पद तत्काल भरे जा सके।
1.19 उक्त अस्थायी पद अस्थानांतरणीय होंगे तथा नियुक्ति आदेशानुसार पदस्थापना स्थल में उपस्थिति देना एवं मुख्यालय निवास करना अनिवार्य होगा।
1.20 वाक-इन-इंटरव्यू दिवस में स्थल पर ही दावा-आपत्ति, मेरिट सूची देखी जा सकेगी।
1.21 योग्य उम्मीदवार नही होने की दशा में चयन समिति द्वारा भर्ती निरस्त कर पुनः पद विज्ञापित कराया जा सकता है।
1.22 चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि उम्मीदवार द्वारा किसी प्रकार का दबाव डाला या डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जायेगा तथा इस संबंध में कोई दावा मान्य नहीं किया जायेगा।
1.23 साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थियों को कोई व्यय का भुगतान नहीं किया जावेगा।
1.24 अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नही किये जायेंगे।
1.25 उपरोक्त पदों पर भर्ती के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्याओं पर अंतिम निर्णय कलेक्टर/अध्यक्ष, जिला चयन समिति, जिला बिलासपुर छ.ग. का होगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- ऑफिशियल वेबसाइट: http://bilaspur.gov.in
- Notification
