शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जगदलपुर भर्ती 2026
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जगदलपुर भर्ती 2026: कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के अध्यापन एवं प्रशिक्षण कार्य हेतु 11 स्वीकृत अस्थायी / मानदेय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है:
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ. मा. विद्यालय आढावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर में सत्र 2026-27 हेतु कुल 11 पूर्णतः अस्थायी / मानदेय पद उपलब्ध हैं:
- उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 03 पद (UR-02, ST-01, 01 पद दिव्यांग अंतनिर्हित)
- विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग): 04 पद (UR-02, ST-01, OBC-01, 01 पद दिव्यांग अंतनिर्हित)
- एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)
- कम्प्यूटर प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)
- व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (ST-01)
- अंशकालीन संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
- उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed./D.Ed. (VI) एवं RCI पंजीयन।
- विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग – इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी): M.A. (संबंधित विषय), B.Ed./M.Ed. (VI) एवं RCI पंजीयन। (RCI पंजीकृत अभ्यर्थी न मिलने पर सामान्य B.Ed./M.Ed. अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।)
- एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed./D.Ed. (HI) एवं RCI पंजीयन।
- कम्प्यूटर प्रशिक्षक: PGDCA
- सिलाई एवं परिधान निर्माण प्रशिक्षक: 12वीं उत्तीर्ण, कटिंग / टेलरिंग में आईटीआई / डिप्लोमा।
- अंशकालिक संगीत शिक्षक (दृष्टिबाधित): 12वीं उत्तीर्ण संगीत विषय / डिप्लोमा।
- आयु सीमा: 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग) को शासन के नियमानुसार अधिकतम 45 वर्ष तक छूट देय होगी।
Salary Details (वेतनविवरण)
- उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
- विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
- एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
- कम्प्यूटर प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹12,000/- प्रति माह
- व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹12,000/- प्रति माह
- अंशकालीन संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹5,575/- प्रति माह
Job location (कार्यस्थल)
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
मूल्यांकन नीति के अनुसार चयन पूर्णतः 100 अंकों के शुद्ध शैक्षणिक प्रतिशत के आधार पर होगा:
- शिक्षक पदों हेतु: 60% स्नातक + 40% B.Ed./M.Ed.
- प्रशिक्षक पदों हेतु: 50% 12वीं + 50% डिप्लोमा
- अनुभव के पृथक अंक नहीं है।
आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)
आवेदन पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / व्यक्तिगत रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर निम्नलिखित पते पर जमा किए जाने हैं:
आवेदन जमा करने का पता:
कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.) पिन- 494001।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- समाचार पत्रों एवं जिला वेबसाइट (bastar.gov.in) पर विज्ञापन प्रकाशन: 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
- आवेदन पत्र आमंत्रित करने (जमा करने) की अवधि: 24 अगस्त से 07 सितम्बर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
- प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटिनी एवं अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन: 08 सितम्बर से 16 सितम्बर 2026 तक
- दावा-आपत्ति आमंत्रित करने की तिथि: 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
- दावा-आपत्ति निराकरण एवं अंतिम चयन/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन: 21 सितंबर 2026 (सोमवार)
- मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन एवं कार्यभार ग्रहण: 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर / PGDCA / ITI / डिप्लोमा अंकसूची)
- B.Ed./M.Ed./D.Ed. (VI/HI) अंकसूची एवं RCI पंजीयन प्रमाण पत्र (लागू पदों के लिए)
- आयु / जन्म तिथि संबंधी प्रमाण पत्र
- जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार का फोटो एवं आवेदन प्रपत्र
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- सेवा शर्त: यह नियुक्ति पूर्णतः सत्र आधारित (30 अप्रैल 2027 तक) है। उत्कृष्ट कार्य व CR के आधार पर आगामी सत्र में नवीनीकरण / प्राथमिकता पर विचार किया जा सकेगा।
- निर्धारित तिथि (07/09/2026 सायं 05:00 बजे) के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- अधिकारिक वेबसाइट: https://bastar.gov.in
- Notification
