चित्राकूट आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती 2026 | ऑनलाइन आवेदन करें

आंगनवाड़ी कार्यकत्री / सहायिका भर्ती 2026 – जिला कार्यक्रम अधिकारी, चित्रकूट | Chitrakoot Anganwadi Bharti 2026

चित्राकूट आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती 2026: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917687) दिनांक 17.09.2025 में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी/ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती प्रकिया के तहत विभागीय वेब साइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

रिक्त पदों का परियोजनावार विवरण निम्नवत् है :-

क्र० सं०परियोजना का नामग्रामीण / शहरीआंगनवाड़ी कार्यकत्रीआंगनवाड़ी सहायिका
1शहरशहरी0104
2कर्वीग्रामीण0615
3पहाड़ीग्रामीण0605
4मानिकपुरग्रामीण2005
5मऊग्रामीण1601
6रामनगरग्रामीण0805
कुल योग6923

उपरोक्त पदों का ग्रामसभा/वार्डवार/आंगनवाड़ी केन्द्रवार विवरण एवं आरक्षण सहित अर्हता का पूर्ण विवरण जनपद के कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खण्ड इत्यादि कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है साथ ही विभागीय वेबसाइट ‘http://upanganwadibharti.in पर अपलोड है।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  1. विज्ञापित पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होगें।
  2. रिक्त पदों (आंगनवाड़ी सहायिकाओ) हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट एवं उसके समकक्ष तथा अधिकतम शैक्षिक योग्यता परास्नातक के आधार पर मेरिट तैयार की जायेगी।
  3. आंगनवाड़ी कार्यकत्री / सहायिका पद के लिए आवेदिका की न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आयु की गणना हेतु कट ऑफ तिथि 01 जुलाई, 2025 होगी।
  4. आंगनवाड़ी कार्यकत्री / सहायिका पद पर भर्ती हेतु बी०पी०एल० श्रेणी के आवेदिकाओं को वरीयता प्रदान की जायेगी। बी०पी०एल० श्रेणी का निर्धारण समाज कल्याण अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या-22/2015/2123/26-2-2015 दिनांक 14 सितम्बर 2015 (यथा संशोधित) के अनुसार किया जायेगा।

Salary Details (वेतनविवरण)

बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकत्रियों के पद मानदेय पर आधारित हैं। शासनादेश संख्या-1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917687) दिनांक 17.09.2025 में वर्णित व्यवस्थानुसार मानदेय देय होगा।

Job location (कार्यस्थल)

जनपद चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न ग्रामसभा/वार्ड/आंगनवाड़ी केन्द्र।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) for चित्राकूट आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती

  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट एवं उसके समकक्ष तथा अधिकतम शैक्षिक योग्यता परास्नातक के आधार पर मेरिट तैयार की जायेगी।
  • बी०पी०एल० श्रेणी के आवेदिकाओं को वरीयता प्रदान की जायेगी।
  • रिक्त पदों पर भर्ती करने अथवा न करने/भर्ती निरस्त करने का अधिकार चयन समिति में निहित होगा।
  • बाल विकास परियोजना पहाड़ी में चिल्लीराकस केन्द्र, कोड संख्या- 09136050413, वार्ड 10 (कालिन्दी नगर) की निवासिनी, आवेदन हेतु पात्र होगीं, व शहरी मानक के अनुसार चयन प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।

आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)

  1. विज्ञापित पदों हेतु केवल विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि के अन्दर ही स्वीकार्य होगें। ऑफलाइन आवेदन पत्र किसी भी दशा में मान्य / स्वीकार नही किये जायेगें।
  2. आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध फार्मेट ऑनलाइन व सही-सही सावधानी पूर्वक भरे जायेंगे।
  3. आवेदिका द्वारा अभिलेखों के स्व हस्ताक्षरित प्रति जो स्वच्छ व पठनीय हो पोर्टल http://upanganwadibharti.in पर अपलोड की जायेगी, जिनका उल्लेख उनके द्वारा ऑनलाइन फार्म में किया गया होगा। कोई भी आवेदन या अभिलेख / प्रपत्र ऑफ लाइन या डॉक द्वारा मान्य नहीं होगे।
  4. यदि आवेदन करने में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य /ऑकड़े / शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक/ पूर्णांक गलत या कूट रचित पाये जायेंगे तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 15 अगस्त, 2026
  • आयु की गणना हेतु कट ऑफ तिथि: 01 जुलाई, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: दिनांक-05.09.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. शैक्षिक अभिलेख (इण्टरमीडिएट, परास्नातक आदि की अंक तालिका/प्रमाण पत्र)
  2. ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत अद्यतन निवास प्रमाण पत्र (नगरीय क्षेत्र में सम्बन्धित वार्ड क्रमांक / संख्या एवं सम्बन्धित वार्ड का नाम अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए)।
  3. ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत अद्यतन जाति प्रमाण पत्र।
  4. सक्षम स्तर से निर्गत बी०पी०एल० श्रेणी / आय प्रमाण पत्र (उ०प्र० शासन के राजस्व अनुभाग-9 द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-3959/1-9-11-राज0-9 दिनांक 30.09.2011 के क्रम में)।
  5. विधवा हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी / सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल।
  6. तलाकशुदा एवं परित्यक्ता के सम्बन्ध में मा०न्यायालय द्वारा निर्गत विधिक आदेश।
  7. स्व हस्ताक्षरित अभिलेखों की प्रतियां (अपलोड करने हेतु)।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  1. आवेदिका को रिक्त पद के वार्ड / ग्राम सभा की स्थाई निवासी होना अनिवार्य होगा। ग्राम सभा में उक्त श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में सम्बन्धित न्याय पंचायत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा।
  2. निवास व जाति प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में तहसील से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत अद्यतन निवास व जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे, जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो।
  3. सक्षम स्तर से निर्गत आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगें, जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो।
  4. रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
  5. अधिक जानकारी हेतु विकास खण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास विभाग) कार्यालय से कार्यालय दिवस में निर्धारित समयानुसार जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top