Zila Panchayat Surajpur Recruitment 2026: Apply for Block Coordinator Post

Zila Panchayat Surajpur Block Coordinator Recruitment 2026 – Apply Offline

Zila Panchayat Surajpur Recruitment 2026: Directorate of Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural), Nava Raipur Atal Nagar Chhattisgarh invites applications from eligible and interested candidates for the vacant post of Block Coordinator from the date of publication, 08.09.2026 to 25.09.2026, up to 5:30 PM during office hours, via Registered Post or Speed Post to the address of the Office of the Chief Executive Officer, Zila Panchayat Surajpur, District Surajpur, Chhattisgarh.

संचालनालय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन, प्रथम तल, सेक्टर-19 नार्थ ब्लाक छ०ग० नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक / 2657/प्र.मं.आ.यो.ग्रा/2026 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 29.05.2026 के द्वारा विकासखण्ड स्तर पर रिक्त विकासखण्ड समन्वयक के पद पर भर्ती हेतु अनुमति प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में संचालनालय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन, प्रथम तल, सेक्टर-19 नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर अटल नगर छ०ग० का पत्र क्रमांक/1251 / प्र.मं.आ.यो.ग्रा/स्था/31/2024 अटल नगर नवा रायपुर दिनांक 20.09.2024 में उल्लिखित नियम एवं शर्तों के अधीन विज्ञापन जारी किया जा रहा है। उक्त पद हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रकाशन तिथि दिनांक 08-09-2026 से 25-09-2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर, जिला सूरजपुर छ०ग० के पते पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

क्र.पद का नामपद संख्यावर्गवार विवरण
1विकासखण्ड समन्वयक01अनुसूचित जनजाति 01 पद (मुक्त)

कुल पद :- 02

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.ई./बी.टेक. में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण।अथवामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंक के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि।
  2. कम से कम 02 वर्ष का शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यालय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में क्रियान्वयन का कार्य अनुभव।

प्राथमिकता:

  1. शैक्षणिक संस्थाओं में अनुभव को प्राथमिकता।
  2. निर्माण कार्य से संबंधित कार्य अनुभव को प्राथमिकता।

Salary Details (वेतनविवरण)

  • पदनाम: विकासखण्ड समन्वयक
  • संविदा वेतन: ₹39,875/- (लेवल 10)

Job location (कार्यस्थल)

  • कार्यस्थल: विकासखण्ड स्तर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

मेरिट हेतु अंक का निर्धारण निम्न प्रकार से किया जावेगा:

  • हायर सेकेन्ड्री में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंको का Weightage देते हुए: 20 अंक
  • अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंको का Weightage देते हुए: 30 अंक
  • शासकीय / गैर शासकीय कार्य का अनुभव पर 100 अंको का Weightage देते हुए (प्रत्येक वर्ष हेतु 04 अंक) अधिकतम 20 अंक: 20 अंक
  • कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा पर 100 अंको का Weightage देते हुए: 20 अंक
  • साक्षात्कार पर 100 अंको का Weightage देते हुए: 10 अंक

अन्य चयन नियम:

  • प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जावेगा, वरीयता क्रम के आधार पर कौशल / लिखित परीक्षा के लिए एक पद के विरूद्ध 15 आवेदकों को बुलाया जावेगा।
  • शैक्षणिक योग्यता, कौशल / लिखित परीक्षा एवं अनुभव के अंक में प्राप्त अंक को मिलाकर सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले आवेदक को नियुक्ति दिया जावेगा।
  • 05 आवेदक को प्रतीक्षा सूची में रखा जावेगा। प्रतिक्षा सूची में क्रमशः कम अंक पाने वाले आवेदकों को 01 वर्ष हेतु प्रतिक्षा सूची में रखा जावेगा, यदि भविष्य में पद रिक्त होता है तो उसे वरीयता क्रम अनुसार प्रतिक्षा सूची से लिया जावेगा। प्रतिक्षा सूची एक वर्ष के लिए मान्य होगा।
  • यदि किसी आवेदक के अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया गया हो तो प्रथमतः यह भार आवेदक पर होगा कि अंकसूची के जारीकर्ता संस्था से ग्रेड को प्रतिशत अंक में परिवर्तित करने उपरांत आवेदन प्रस्तुत करें। अन्यथा उन आवेदकों को अंकसूची में अंकित ग्रेड स्लैब के आधार पर औसत प्रतिशत प्रदान किया जावेगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  1. निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफे में केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर, जिला सूरजपुर (छ०ग०) के नाम से भेजा जाना अनिवार्य है।
  2. आवेदन पत्र प्रकाशन तिथि दिनांक 08-09-2026 से 25-09-2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक जमा किये जा सकते हैं।
  3. व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगें।
  4. लिफाफे के उपर आवेदित पद का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा।
  5. आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय एवं दिवस पर देखी जा सकती है तथा जिला सूरजपुर की वेबसाईट www.surajpur.gov.in / www.surajpur.nic.in पर देखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन प्रकाशन तिथि: 08-09-2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25-09-2026 (सायं 5:30 बजे तक)
  • आयु की गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. 10 वीं की स्वप्रमाणित अंकसूची (आयु प्रमाण स्वरूप)।
  2. शैक्षणिक योग्यता की स्वप्रमाणित अंकसूची एवं प्रमाण पत्र।
  3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं उसके संबंध में शपथ पत्र।
  4. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी छ०ग० राज्य का निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति।
  5. अनुभव प्रमाण पत्र (जिसमें संस्था का नाम, पूर्ण पता, जावक क्रमांक, दिनांक, जारीकर्ता का नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं ईमेल की जानकारी हो)।
  6. अनुभव हेतु सैलरी स्लिप / बैंक स्टेटमेंट।
  7. पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ (स्वप्रमाणित)।
  8. विवाह प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  9. अनापत्ति प्रमाण पत्र (शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत आवेदकों हेतु)।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  1. आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छूट संबंधी आदेश/निर्देश संविदा नियुक्ति के लिये लागू होंगे।
  2. आवेदक द्वारा आवेदन हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेंजो की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न किया जाना आवश्यक है। स्वप्रमाणित नही होने पर आवेदन निरस्त माना जावेगा।
  3. अनुभव प्रमाण पत्र के साथ सैलरी स्लिप / बैंक स्टेटमेंट संलग्न करना अनिवार्य होगा। सैलरी स्लिप/बैंक स्टेटमेंट संलग्न नही करने की दशा में अनुभव का अंक नही दिया जावेगा। जितनी अवधि का सैलरी स्लिप/बैंक स्टेटमेंट लगाया जावेगा, उतनी अवधि का ही अनुभव का अंक दिया जावेगा।
  4. आवेदक को छ०ग० राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  5. संविदा नियुक्ति अधिकतम 03 वर्ष के लिये होगी। तत्पश्चात् आवश्यकता होने पर कार्य योग्यता, कार्यक्षमता एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि एक वर्ष के लिये निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।
  6. यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ.9-1/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं अद्यतन निर्देश के अनुसार संविदा नियुक्त के संबंध में समस्त शर्तें लागू होंगी।
  7. संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत् अवकाश की पात्रता होगी।
  8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 2012 से 1965 से शासित होंगें।
  9. संविदा अवधि के दौरान दोनो पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
  10. सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी / कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
  11. अपूर्ण/अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा एवं कोई सूचना नही दी जावेगी।
  12. आवेदक, जिसने विवाह के लिये निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, नियुक्ति हेतु पात्र नही होगा।
  13. आवेदक जिनकी दो से अधिक संतान है, जिसमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात हुआ हो, नियुक्ति के लिये पात्र नही होगा।
  14. उम्मीदवार जिसने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही एक पति/पत्नी जीवित हो, पात्र नही होगा।
  15. फोटो एवं संलग्न दस्तावेज स्वंप्रमाणित नही होने पर आवेदन अपात्र कर दिया जावेगा। दावा आपत्ति के दौरान किसी प्रकार के नवीन या पूरक दस्तावेज स्वीकार नही किये जाऐंगे।
  16. नियुक्ति के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत का निर्णय अंतिम एवं बन्धनकारी होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top