UP Anganwadi Sahayika Recruitment 2026 Bareilly – Apply for 171 Posts

UP Anganwadi Sahayika Recruitment 2026 Bareilly – Apply Online 171 Posts

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास बरेली – आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026

Bal Vikas Seva Evam Pushtahar, Lucknow invites online application forms from eligible female candidates on the departmental website http://upanganwadibharti.in under the direct recruitment process for appointment to the honorarium-based vacant posts for the selection of Anganwadi Helper in the urban/rural areas of District Bareilly, covering Child Development Projects—Alampur Jafrabad, Baheri, Bhojipura, Bhuta, Bithari Chainpur, Faridpur, Fatehganj Pashchimi, Kyara, Majhgawan, Meerganj, Nawabganj, Ramnagar, Shergarh, and Bareilly City.

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, अनुभाग-2 लखनऊ दिनांक 17 सितम्बर 2025 में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद बरेली के शहरी/ग्रामीण परिक्षेत्र में संचालित बाल विकास परियोजना- आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, भोजीपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, शेरगढ़ एवं शहर बरेली में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन हेतु मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर पात्र महिला अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

आंगनवाड़ी सहायिकाओं के कुल रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण:

क्र.सं०परियोजना का नामअनुसूचित जाति/जनजातिअन्य पिछड़ा वर्गसामान्य / अनारक्षितकुल रिक्त पदों की सं०
1आलमपुर जाफराबाद76821
2बहेड़ी36615
3भदपुरा0000
4भोजीपुरा0257
5भुता4228
6बिथरी चैनपुर1539
7दमखोदा (रिछा)0000
8फरीदपुर2529
9फतेहगंज पश्चिमी42511
10क्यारा2169
11मझगवां1081129
12मीरगंज0033
13नवाबगंज2338
14रामनगर3159
15शेरगढ़54615
16बरेली नगर / शहर161118
योग445176171

उपरोक्त पदों का ग्रामसभा/वार्डवार/आंगनवाड़ी केन्द्रवार विवरण एवं आरक्षण सहित अर्हता का पूर्ण विवरण कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खण्ड इत्यादि कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है साथ ही विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर अपलोड है।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  1. विज्ञापित पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होगी।
  2. आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट या उसके समकक्ष होगी एवं अधिकतम योग्यता परास्नातक होगी।
  3. आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी। कटऑफ डेट का निर्धारण दिनांक 01 जुलाई 2026 होगा / आयु के सम्बन्ध में हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
  4. आवेदिका को रिक्त पद के वार्ड / ग्रामसभा की स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। ग्राम सभा में उक्त श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में सम्बन्धित न्यायपंचायत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। नगरीय क्षेत्र में रिक्त पदों पर आवेदन करते समय आनलाइन जारी निवास प्रमाण पत्र में सम्बन्धित वार्ड क्रमांक / संख्या एवं सम्बन्धित वार्ड का नाम अनिवार्य रुप से अंकित होना चाहिए।

Salary Details (वेतनविवरण)

  • आंगनबाड़ी सहायिका के चयन हेतु मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन किया जाएगा।

Job location (कार्यस्थल)

  • जनपद बरेली के शहरी/ग्रामीण परिक्षेत्र (आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, भोजीपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, शेरगढ़ एवं शहर बरेली)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन वरीयता:

  1. उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला।
  2. ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधिक तलाकशुदा या परित्यकता महिला।
  3. विधवा/तलाकशुदा/परित्यकता महिला के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की अभ्यर्थी न मिलने पर उसी ग्रामसभा/वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाएं।

उपरोक्तानुसार कोई अभ्यर्थी न मिलने पर उपरोक्त वरीयता के क्रम में ही:

  1. उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला।
  2. ग्राम सभा/वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की विधिक तलाकशुदा या परित्यकता महिला।
  3. विधवा/तलाकशुदा / परित्यकता महिला के गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की अभ्यर्थी न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाएं।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  • आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर उपलब्ध फार्मेट पर आनलाइन व सही-सही सावधानीपूर्वक भरे जायेंगे।
  • आवेदिका द्वारा अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित प्रति, जो स्वच्छ व पठनीय हो, अपलोड की जायेगी, जिनका उल्लेख उनके द्वारा आनलाइन फार्म में किया गया हो।
  • कोई भी आवेदन या अभिलेख / प्रपत्र ऑफलाइन या डाक द्वारा मान्य नहीं होगें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञप्ति तिथि: 04 सितम्बर 2026
  • आयु निर्धारण हेतु कटऑफ तिथि (Cut-off Date): 01 जुलाई 2026
  • आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: 29.09.2026

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के सम्बन्ध में)।
  2. इण्टरमीडिएट या उसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र।
  3. स्वहस्ताक्षरित अभिलेखों की प्रतियां।
  4. निवास एवं जाति प्रमाण पत्र: तहसील से आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत निवास व जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगें जिनका आनलाइन सत्यापन सम्भव हो। (नगरीय क्षेत्र के निवास प्रमाण पत्र में सम्बन्धित वार्ड क्रमांक / संख्या एवं सम्बन्धित वार्ड का नाम अनिवार्य रुप से अंकित होना चाहिए)।
  5. आय प्रमाण पत्र: उ०प्र० शासन के राजस्व अनुभाग-9 द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-3959/1-9-11-राज0-9 दिनांक 30.09.2021 (यथा संशोधित) के क्रम में सक्षम स्तर से निर्गत आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगें, जिनका आनलाइन सत्यापन सम्भव हो। आय प्रमाण पत्र विज्ञप्ति जारी दिनांक से 03 वर्ष पूर्व का निर्गत मान्य नहीं होगा। (बी०पी०एल० आय प्रमाण पत्र की सीमा ग्रामीण क्षेत्र हेतु रुपये 46080 एवं शहरी क्षेत्र हेतु 56460 होगी)।
  6. विधवा प्रमाण पत्र: विधवा हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी / सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल मान्य होगी।
  7. तलाकशुदा/परित्यकता प्रमाण पत्र: तलाकशुदा/परित्यकता के सम्बन्ध में मा० न्यायालय द्वारा निर्गत विधिक आदेश मान्य होगें।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  • यदि आवेदन करने में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य/आंकड़े / शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक / पूर्णांक गलत या कूटरचित पाए जाएंगे, तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।
  • गरीबी रेखा की आय सीमा का पुर्निधारण किये जाने के सम्बन्ध में समाज कल्याण अनुभाग-2 उ०प्र० शासन के शासनादेश संख्या 22/2015/2123/26-2-2015 दिनांक 14 सितम्बर 2015 (यथा संशोधित) द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा हेतु का अनुपालन किया जायेगा।
  • नोट: रिक्तियों के सम्बन्ध में यदि कोई त्रुटि होगी तो चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय ही मान्य होगा। रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है। रिक्त पदों पर भर्ती करने अथवा न करने/भर्ती निरस्त करने का अधिकार चयन समिति में निहित होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top