Govt College Aara Guest Lecturer Recruitment 2026 – Apply Offline

Govt College Aara Guest Lecturer Recruitment 2026 – Apply Offline

नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय आरा (जशपुर) भर्ती 2026 – अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक पद

Govt College Aara Guest Lecturer Recruitment 2026: The Office of the Principal, Nayak Nityanand Sai Government College, Aara, District Jashpur (Chhattisgarh), has invited applications from qualified and eligible candidates for the posts of Guest Lecturer and Guest Teaching Assistant against vacant Assistant Professor positions for teaching arrangements.

कार्यालय प्राचार्य, नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय आरा जिला जशपुर (छ०ग०) द्वारा सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों के विरूध्द अध्यापन व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

  • संस्था का नाम: कार्यालय प्राचार्य, नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय आरा जिला जशपुर (छ०ग०)
  • क्रमांक: 62/2026 एवं 63/2026
  • पद का नाम: अतिथि व्याख्याता / अतिथि शिक्षण सहायक (सहायक प्राध्यापक पद के विरूध्द)

विषय/पदों का विवरण:

क्रमांकविषय का नामरिक्त पद एवं संख्या
1समाजशास्त्र(सहायक प्राध्यापक पद के विरूध्द) – 01 पद

टीप: सबंधित विषयों में नवीन नियुक्ति / नियमित पदस्थापना या स्थानांतरण के फलस्वरूप पद भर जाने पर उक्त पद के विरूध्द कार्यरत अतिथि व्याख्याता एवं अन्य की सेवा स्वतः समाप्त की जावेगी।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  1. अतिथि व्याख्याता को कार्य करने के लिये न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिक्षको एवं अन्य शैक्षिक कर्मचारी की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हताएं तथा उच्चतर शिक्षा के मानको के रख-रखाव हेतु अन्य उपाय) विनियम, 2018 के प्रावधानों के अनुरूप होगी।
  2. इस व्यवस्था के अंतर्गत अतिथि शिक्षण सहायक के लिये स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिये परन्तु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिये स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  3. आयु सीमा: अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक अधिकतम 65 वर्ष तक।
  4. छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याता भर्ती नियमों के अनुसार यदि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी (Category) के दो अभ्यर्थियों के अंक समान (Tie) होते है, तो राज्य के मूल निवासी को वरीयता दी जाएगी।

Salary Details (वेतनविवरण)

  • मानदेय/वेतन सम्बंधी विस्तृत विवरण छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमानुसार देय होगा। (विस्तृत जानकारी हेतु महाविद्यालय के सूचना पटल अथवा आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें)।

Job location (कार्यस्थल)

  • स्थान: नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय, आरा, जिला – जशपुर (छत्तीसगढ़)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
  • प्राप्त आवेदनों की ही गुणानुक्रम सूची में शामिल किया जावेगा।

आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)

  • योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते या स्वयं (कार्यालय से पावती प्राप्त कर सकते है) प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ई-मेल से भेजे गये आवेदन को मान्य नही किया जावेगा।
  • वर्तमान में ऑफलाईन अथवा डाक के माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। भविष्य में आवेदन स्वीकार करने की इस प्रक्रिया में ऑनलाईन पोर्टल तैयार होने पर आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभावित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन तिथि: 21-08-2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: दिनांक 01/09/2026 के सायं 5:00 बजे तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्र/दस्तावेज संलग्न करें:

  1. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  2. 10वीं की अंकसूची/प्रमाणपत्र
  3. 12वीं की अंकसूची/प्रमाणपत्र
  4. स्नातक की अंकसूची
  5. स्नातकोत्तर की अंकसूची
  6. सेट / नेट प्रमाण पत्र
  7. एम. फिल / पी.एच.डी. डिग्री
  8. अनुभव प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  • निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
  • कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर का पत्र क्र ESTB-2035/637/2026/RAJPATRIT STHAPNA नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 18-08-2026 एवं छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय का पत्र क्रमांक-ESTB-1027/1216/2025/38-1 दिनांक 18-08-2026 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 18-08-2026 के अनुसार आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
  • विस्तृत विज्ञापन संस्था के नोटिस बोर्ड, महाविद्यालय की वेबसाईट में अपलोड किया गया है जिससे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top