EMRS Shankargarh PGT Guest Teacher Recruitment 2026
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थाई रूप से निर्धारित मानदेय पर रिक्त पदों हेतु अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन की सूचना
EMRS Shankargarh Recruitment 2026: कलेक्टर/अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला बलरामपुर अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थाई रूप से अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पीजीटी हेतु पात्र अभ्यर्थियों से वाक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) के माध्यम से अतिथि शिक्षक लिया जाना है। उक्त पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 08.09.2026 को विद्यालय में किया जाएगा।
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
| क्र. | विषय | कुल पदों की सं. |
| 1 | पीजीटी इतिहास | 1 |
| 2 | पीजीटी भूगोल | 1 |
| 3 | पीजीटी राजनीतिशास्त्र | 1 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
- आयु की गणनाः- आयु की गणना दिनांक 01.01.2026 से की जाएगी। दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। अधिकतम आयु विषयवार NESTS के Guidelines के अनुसार संलग्न है।
- निवासः- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आरक्षणः- उक्त विज्ञप्ति में संस्था हेतु रिक्त पद की संख्या 01 है। अतएव एकल पद हेतु आरक्षण लागू नहीं होगा।
- पदों हेतु अनिवार्य योग्यता (Qualification and Experience):
| Post | Age limit | Qualification and Experience |
| PGTs | Not exceeding 40 years. Age relaxation for SC/ST/OBC and other categories as applicable under the Govt. of India Rules. | Essential Qualifications (a) Integrated Post Graduate Course from NCTE recognized institution, in the concerned subject as per the details given below against every post with at least 50% marks in aggregate including B.Ed. component. OR Post Graduation (Master) Degree from a recognized institution with at least 50% marks in aggregate in the subject concerned* AND B.Ed. Degree from NCTE recognized institution with at least 50% marks OR Three years integrated B. Ed. M. Ed from NCTE recognized institution with at least 50% marks OR Four years Integrated graduation degree with at least 50% marks from NCTE recognized institution including B.Ed. component. |
Details of subjects are as under:
- PGT (Political Science): In Political Science or any specialization in Political Science provided the candidate has studied Political Science at Graduation level.
- PGT (History): In History or any specialization in History provided the candidate has studied History at Graduation level.
- PGT (Geography): In Geography or any specialization in Geography provided the candidate has studied Geography at Graduation level.
Salary Details (वेतनविवरण)
- PGT शिक्षक जो अर्हता पूर्ण करते है: मानदेय मासिक रूपये 31000/- एवं जो अर्हता पूर्ण नहीं करते है, मानदेय मासिक रूपये 35000/-
- TGT शिक्षक जो अर्हता पूर्ण करते है: मानदेय मासिक रूपये 29000/- एवं जो अर्हता पूर्ण नहीं करते है, मानदेय मासिक रूपये 33000/-
- अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिया जावेगा।
Job location (कार्यस्थल)
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़, जिला – बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. अतिथि शिक्षकों/ पार्ट टाईम शिक्षकों के चयन संबंधी निर्देश:
- यह चयन केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए या नियमित शिक्षकों की भर्ती जो पहले हो, तक मान्य होगा।
- एक पद के विरूद्ध 05 पात्र अभ्यर्थियों को वाक इन इंटरव्यू (साक्षात्कार) में बुलाया जायेगा।
2. PGT अतिथि शिक्षकों के लिए चयन का आधार:
| क्र. | योग्यता | अंक |
| 1 | हायर सेकेण्डरी के प्राप्त प्रतिशत का | 10% |
| 2 | स्नातक के प्राप्त प्रतिशत का | 20% |
| 3 | स्नातकोत्तर के प्राप्त प्रतिशत का | 50% |
| अतिरिक्त अंक | ||
| 3 | कार्य अनुभव (छः माह से अधिक अनुभव को पूर्ण वर्ष माना जावेगा। छः माह से कम अनुभव के लिये कोई अंक नहीं दिया जावेगा।) | 1. 01 वर्ष = 01 अंक 2. 02 वर्ष = 02 अंक 3. 03 वर्ष = 03 अंक 4. 04 वर्ष = 04 अंक 5. 05 वर्ष या उससे अधिक वर्ष = 05 अंक |
| 4 | बी.एड. / बी.पी.एड. | 05 अंक |
| 5 | वाक-इन-इंटरव्यू | 10 अंक |
आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)
पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र (परिशिष्ट – दो) में अपना आवेदन पत्र भरकर, अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ वाक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) हेतु सीधे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हों।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 03/09/2026
- वाक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) की तिथि: 08.09.2026
- आयु की गणना हेतु निर्णायक तिथि: 01.01.2026
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (High School, Higher Secondary School, Graduation, Post Graduation, B.Ed. आदि)
- छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (शासकीय शाला / केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कार्य करने पर ही मान्य)
- नवीनतम स्वहस्ताक्षरित फोटो
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण-पत्र (चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाईनिंग के पूर्व प्रस्तुत करना होगा)
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- अनुभव: अनुभव प्रमाण पत्र मान्य करने हेतु शासकीय शाला / केन्द्रीय विद्यालय/नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कार्य करने पर ही मान्य होगा तथा जिस विषय हेतु आवेदन किया गया है, उक्त विषय में ही अर्जित अनुभव को मान्य किया जावेगा।
- दायित्व :-
- सीबीएसई पैटर्न पर निर्धारित मानदेय तथा अध्यापन कौशल के साथ अध्यापन करना होगा तथा सभी अभिलेख संधारित करना होगा।
- एकलव्य आवासीय विद्यालय में स्कूल के अध्यापन के पश्चात् भी हाउस मास्टर के कार्य, बच्चों के शैक्षणिक विकास, संध्याकालीन कक्षाएं भी लेना होगा।
- प्राचार्य या वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रदत्त अन्य दायित्व को भी पूर्ण करना होगा।
- विद्यार्थियों का सप्ताहिक / मासिक रिपोर्ट प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
- कमजोर छात्रों के लिए पृथक-पृथक से कक्षा लेकर उनके विषय की कमजोरी को दूर करना होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय स्थित मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से रहना होगा।
- अन्य निर्देश:
- चयनित शिक्षक की सेवाएं किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी।
- किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सर्व प्रथम विकास खंड स्तरीय समिति के समक्ष 07 दिवस के भीतर एवं उसके पश्चात जिला स्तरीय समिति के समक्ष 15 दिवस के भीतर अभ्यावेदन प्रस्तुत किया जावेगा।
- चयनित उम्मीदवार द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में चयनित प्रतीक्षा सूची से अगले आवेदक को अवसर दिया जावेगा।
