CMO Prayagraj NHM Medical Officer Recruitment 2026 – Apply Now

CMO Prayagraj NHM MBBS Medical Officer Recruitment 2026 – Apply Now

CMO Prayagraj NHM Medical Officer Recruitment 2026: Chief Medica Officer (CMO) Prayagraj under National Health Mission (NHM), Uttar Pradesh id going to conduct walk-in interviews at the district level to fill vacant contractual positions for Medical Officers (MBBS) across various operational programs. Interested candidates may submit their applications, along with relevant educational documents, via registered post to the following address by September 21, 2026:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत रिक्त चल रहे संविदा चिकित्सकों (एम०बी०बी०एस०) के पदों पर वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से संविदा पर भरे जाने की कार्यवाही जनपद स्तर पर आयोजित की जानी है। अतः इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 21.09.2026 तक आवेदन (सम्बन्धित शैक्षिक प्रपत्र सहित) कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्टेनली रोड, प्रयागराज-211001 के पते पर पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 21.09.2026 को सायं 5 बजे तक है। दिनांक 21.09.2026 को सायं 5 बजे के पश्चात् कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। पंजीकृत डाक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवरण निम्नवत् हैः-

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

क्र० सं०कार्यक्रम का नामपदनामपदों की संख्या (आरक्षण सहित) Gen.EWSOBCSCSTयोग
1Child Health-MO (SNCU)MBBS MO100001
2CP-TelemedicineMBBS MO002002
3NUHM-MO (XV Finance)MBBS MO6022010
4NUHM-MO (PM-ABHIM)MBBS MO001001
5NUHM MO (Urban PHC)MBBS MO202004
6NP-NCD (General Physician CHC NCD CLINIC)MBBS MO011103
7DHS Programe (EMO)MBBS MO100001
8DHS Programe (EMO-EX-UPHSSP)MBBS MO101103
Total11194025

नोट-उक्त रिक्तियां/मानदेय वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार हैं, पदों के रिक्त होने अथवा राज्य स्तर से प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार रिक्तियों / मानदेय संशोधित किया जा सकता है।

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  • अर्ह शैक्षिक योग्यता: MBBS Registered in MCI/UP Medical Council/Experience preferred.
  • आयु सीमा: इच्छुक अभ्यर्थी की आयु विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि पर 65 वर्ष से अधिक न हो।

Salary Details (वेतनविवरण)

क्र० सं०कार्यक्रम का नाममानदेय (रू० प्रतिमाह)
1Child Health-MO (SNCU)100000
2CP-Telemedicine100000
3NUHM-MO (XV Finance)80000+20000
4NUHM-MO (PM-ABHIM)80000+20000
5NUHM MO (Urban PHC)80000+20000
6NP-NCD (General Physician CHC NCD CLINIC)100000
7DHS Programe (EMO)100000
8DHS Programe (EMO-EX-UPHSSP)100000

Job location (कार्य स्थल)

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज परिसर / जनपद प्रयागराज।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • वॉक-इन-इन्टरव्यू सक्षम स्तर से अनुमोदित समिति द्वारा दिनांक 28.09.2026 से 29.09.2026 को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक अथवा साक्षात्कार की समाप्ति तक सभागार कक्ष, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकरी, प्रयागराज परिसर में होगा।
  • चयन प्रक्रिया में उ०प्र० शासन द्वारा लागू आरक्षण नीति का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रिया की जायेगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 21.09.2026 तक आवेदन (सम्बन्धित शैक्षिक प्रपत्र सहित) कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्टेनली रोड, प्रयागराज-211001 के पते पर पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 21.09.2026 को सायं 5 बजे तक है। दिनांक 21.09.2026 को सायं 5 बजे के पश्चात् कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। पंजीकृत डाक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी वॉक-इन-इंटरव्यू के समय निर्धारित तिथि को नवीनतम् बायोडाटा, समस्त वांछित मूल अभिलेख, रजिस्ट्रेशन, दो नवीनतम् कलर फोटोग्राफ तथा वांछित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के 02 सेट के साथ http://prayagraj.nic.in अथवा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज से प्राप्त प्रारूप को भरकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 21.09.2026 को सायं 5 बजे तक
  • वॉक-इन-इन्टरव्यू की तिथि एवं समय: दिनांक 28.09.2026 से 29.09.2026 को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक अथवा साक्षात्कार की समाप्ति तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • नवीनतम् बायोडाटा (Curriculum Vitae)
  • समस्त वांछित मूल अभिलेख
  • मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन (MCI/UP Medical Council)
  • दो नवीनतम् कलर फोटोग्राफ
  • वांछित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के 02 सेट
  • आवेदन पत्र का भरा हुआ प्रारूप

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  1. यह पद पूर्णतयाः नियत मानदेय पर संविदा शर्तों के अधीन है तथा इस पर स्थायीकरण का कोई दावा स्वीकार नहीं होगा। यह नियुक्ति किसी नियमित पद के सापेक्ष नहीं है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर रिक्त पदों की संख्या / मानदेय में परिवर्तन हो सकता है। विज्ञप्ति को बिना कारण बताए निरस्त किए जाने का अधिकार जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज को होगा।
  2. उपरोक्त पदों पर नियुक्ति 31 मार्च, 2027 तक के लिए मान्य होगी, जिसे भारत सरकार से अनुमोदनोपरान्त ही आगे बढ़ाया जा सकता है। पदों की संख्या प्राप्तनिर्देशों अथवा रिक्तियों के अनुसार घटाई बढ़ाई जा सकती है।
  3. साक्षात्कार से सम्बन्धित सूचनाएं आवेदन पत्र में प्राप्त ईमेल आईडी / समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से पृथक से जारी की जाएगी।
  4. साक्षात्कार हेतु किसी प्रकार का यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
  5. कोई भी प्रतिकूल तथ्य पाये जाने पर जिला स्वास्थ्य समिति, प्रयागराज / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० द्वारा द्वारा एक महीने की नोटिस या नोटिस के बदले एक महीने का वेतन के के बराबर राशि देकर चयनित अभ्यर्थी की संविदा/सेवा समाप्त करने का अधिकार होगा।
  6. किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायालय क्षेत्र जनपद प्रयागराज होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top