Sukma Guest Teacher Recruitment 2026: Apply Offline for Teacher Vacancy
Sukma Guest Teacher Recruitment 2026: the Collector, District Sukma (C.G.) invites applications for a total of 12 vacant posts of Lecturers in English, Mathematics, Science, Physics, Chemistry, Biology, History, Political Science, Economics, and Commerce subjects for Government High/Higher Secondary Schools operating in Sukma district. Under this process, local guest teacher against the said 01 vacant post of Mathematics Lecturer, funded under the District Mineral Foundation Trust (DMFT) head will be engaged.
कलेक्टर महोदय, जिला सुकमा (छ.ग.) के निर्देश एवं अनुमोदन दिनांक 20.08.2026 के अनुसार सुकमा जिला में संचालित शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी/गणित/विज्ञान/भौतिक/रसायन/जीवविज्ञान/इतिहास/राजनीति/अर्थशास्त्र/वाणिज्य विषय के व्याख्याता के कुल 12 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके तहत् स्थानीय अतिथि शिक्षक रखे जाने की कार्यवाही की गयी है। किन्तु उन 12 पदों में 01 पद गणित विषय के रिक्त होने के कारण शासकीय हाई स्कूल नीलावरम के मांग अनुसार विज्ञापन जारी किया जा रहा है। उक्त 01 पद गणित विषय के व्याख्याता के रिक्त पद के विरुद्ध स्थानीय अतिथि शिक्षक रखे जाने हेतु जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
विज्ञापित पदों का विवरण निम्नानुसार हैं:-
| क्र | स्कूल का नाम | व्याख्याता के रिक्त विषय की जानकारी | रिमार्क |
| 1 | शासकीय हाई स्कूल नीलावरम | गणित | – |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
स्थानीय अतिथि शिक्षक की शैक्षणिक व्यवस्था हेतु निम्नानुसार मापदण्ड:-
- स्थानीय अतिथि शिक्षक व्यवस्था :- यह शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था संबंधित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा की जाएगी। संस्था में पद रिक्तता की स्थिति में सुकमा जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दिया जायेगा। स्थानीय अतिथि शिक्षक चयन हेतु योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में स्वयं उपस्थित होकर रिक्त पद वाले विषय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
- प्राथमिकता :- विगत वर्ष में कार्य पर रखे गये स्थानीय अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए इस वर्ष कार्य पर रखे जाने हेतु आवेदन किया जाना अनिवार्य होगा।
- शैक्षणिक योग्यता :- हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्यापन हेतु स्थानीय अतिथि शिक्षक के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि। बी.एड. को प्राथमिकता होगी।
- स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु वरीयता क्रम :-
- 4.1 स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु प्राथमिकता सर्वप्रथम ग्राम पंचायत/विकास खंड/जिला के आवेदकों को क्रमशः प्राथमिकता दी जाएगी।
- 4.2 एक ही ग्राम पंचायत / विकासखण्ड / जिला से दो या दो से अधिक आवेदन उपलब्ध होने की स्थिति में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के मेरिट को आधार माना जावेगा।
- 4.3 इनमें से किसी भी परिस्थिति में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले हितग्राही को प्राथमिकता दिया जावेगा।
- 4.4 निर्धारित शैक्षणिक तथा व्यावसायिक योग्यता के अभ्यर्थी प्राप्त न होने पर उपरोक्त अर्हताओं में शिथिलता दी जा सकेगी। अध्यापन विषयों के आधार पर गणित विषय के लिए बी.एससी./एम.एस सी. भौतिकी को प्राथमिकता दिया जावेगा तथा उक्त विषय के साथ बी.एड. को प्राथमिकता दिया जावेगा।
Salary Details (वेतनविवरण)
- मानदेय:- स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु मानदेय रुपये 18,000/- मासिक होगा। इसका भुगतान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा प्रमाणीकरण पश्चात् संबंधित प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। संस्था प्रमुख द्वारा एक पंजी पृथक से संधारित की जाएगी एवं मानदेय का भुगतान उक्त प्रमाणित पंजी के वेतन पत्रक के आधार पर ही होगा। निर्धारित कार्य दिवस में अध्यापन नहीं करने पर आनुपातिक रूप से मानदेय की कटौती की जाएगी।
Job location (कार्यस्थल)
- शासकीय हाई स्कूल नीलावरम, विकासखण्ड सुकमा/कोण्टा/छिन्दगढ़, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- स्थानीय अतिथि शिक्षक चयन हेतु योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
- सर्वप्रथम ग्राम पंचायत/विकास खंड/जिला के आवेदकों को क्रमशः प्राथमिकता दी जाएगी।
- एक ही ग्राम पंचायत / विकासखण्ड / जिला से दो या दो से अधिक आवेदन उपलब्ध होने की स्थिति में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के मेरिट को आधार माना जावेगा।
- समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले हितग्राही को प्राथमिकता दी जाएगी।
- विगत वर्ष में कार्य पर रखे गये स्थानीय अतिथि शिक्षकों एवं बी.एड. धारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)
- आवेदक द्वारा पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य को जमा किया जावेगा।
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरकर संलग्न् सत्यापित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ जमा करना होगा।
- विलंब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 04.09.2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10.09.2026 (संध्या 04:00 बजे तक)
- शिक्षण अवधि: माह -अगस्त 2026 से अप्रैल 2027 तक
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
संलग्न् सत्यापित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति सूची (आवेदन पत्र प्रारूप के अनुसार):
- 10वीं / 12वीं अंकसूची
- स्नातक (B.Sc.) / स्नातकोत्तर (M.Sc.) अंकसूची
- B.Ed. अंकसूची (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (सुकमा जिला)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / अन्य)
- अन्य संबंधित शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- अन्य शर्तें :-
- 7.1 स्थानीय अतिथि शिक्षक मात्र एक अंतरिम व्यवस्था है। अतः नियमानुसार किसी प्रकार का कोई नियुक्ति/पदस्थापना आदेश जारी नहीं किये जायेंगे, संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण कराने के औपचारिक निर्देश शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा दी जावेगी। साथ ही स्थानीय अतिथि शिक्षक द्वारा किसी प्रकार से पुनः कार्य पर लेने की मांग नहीं करेंगे। संस्था प्रमुख स्थानीय अतिथि शिक्षकों को अवगत करायेंगे।
- 7.2 शाला में स्थानीय अतिथि शिक्षक की व्यवस्था नियमित व्याख्याता के पदभार ग्रहण करने तक प्रभावी होगी। यह व्यवस्था एक वित्तीय वर्ष 2026-27 तक मान्य होगा एवं संलग्न विद्यालय सूची अनुसार ही स्थानीय अतिथि शिक्षक की सेवा ली जावेगी।
- 7.3 स्थानीय अतिथि शिक्षक की शैक्षिक व्यवस्था कभी भी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा बिना कारण बताये समाप्त की जा सकती है।
- 7.4 स्थानीय अतिथि शिक्षक की अध्यापन के अतिरिक्त पाठ्य सहभागी क्रियाओं में भी सहभागिता अनिवार्य होगी, साथ ही संस्था प्रमुख के निर्देशों का भी पालन करेंगे। विवाद की स्थिति में कलेक्टर महोदय का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
- 7.5 स्थानीय अतिथि शिक्षक की सेवा लिये जाने हेतु जारी रिक्त पदों की संख्या में कमी या वृद्धि की जा सकती है।
- निरीक्षण:- संबंधित जिला मिशन समन्वयक, प्राचार्य, संकुल प्राचार्य, खण्ड स्रोत समन्वयक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पाक्षिक निरीक्षण/अवलोकन रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे, जिसमें उनके कार्यों की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख होगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- Website: https://sukma.gov.in/en/
- Notification
