IFC Anchor Recruitment 2026 Pamgarh Janjgir-Champa | Bihan NRLM Vacancy

IFC Anchor Recruitment 2026 Pamgarh Janjgir-Champa | Bihan NRLM Vacancy

आई. एफ. सी. एंकर भर्ती विज्ञापन – महिला शक्ति मॉडल संकुल संगठन बारगांव, पामगढ़

IFC Anchor Recruitment 2026 Pamgarh Janjgir-Champa: The Office of Mahila Shakti Model Cluster Organization, Bargawan, Janpad Panchayat Pamgarh (District Janjgir-Champa, Chhattisgarh) has released a recruitment notification for the post of IFC Anchor under the Integrated Farming Cluster (IFC) of the National Rural Livelihood Mission (Bihan). (कार्यालय महिला शक्ति मॉडल संकुल संगठन बारगांव, जनपद पंचायत, पामगढ़ (जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर (IFC) अंतर्गत आई. एफ. सी. एंकर के पद हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।)

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

  • पद का नाम: आई. एफ. सी. एंकर (IFC Anchor)
  • रिक्त पद संख्या: 01 (एक)
  • पद की प्रकृति: यह भर्ती पूर्वकालिक के लिए ही होगी। यह भर्ती पूर्ण रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत क्लस्टर संगठन के स्वामित्व के अधीन होगी, इसका किसी भी शासकीय, अर्द्धशासकीय या निजी संस्था से कोई सम्बन्ध नहीं है।
  • विकास खण्ड का नाम: पामगढ़

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव:

  1. मुख्य अर्हता:
    • शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि / उद्यानिकी एवं सम्बंधित विषय पर स्नातक में उपाधि
    • निर्धारित शैक्षणिक अर्हता उपरांत फील्ड स्तर पर कृषि एवं पशु पालन आधारित आजीविका कार्य का न्यूनतम 01 वर्ष का कार्यानुभव
  2. वांछित अर्हता (यदि मुख्य उम्मीदवार अनुपलब्ध होते हैं):
    • यदि मुख्य योग्यताओं के अनुसार उम्मीदवारों की अनुपलब्धता होती है तो शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित स्नातक डिग्री के साथ राज्य ग्रामीण स्तर एवं कृषि सम्बंधित कार्य में 02 वर्ष अनुभव वांछित परिपेक्ष्य एवं मार्केटिंग में कार्य करने में सक्षम।
    • स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।
    • हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कार्य करने में सक्षम एवं साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान।
    • कंप्यूटर एवं एम एस ऑफिस में कार्य करने में दक्ष हो एवं हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइपिंग आती हो।
    • रिपोर्ट, लेखा एवं डेटा प्रबंधन में दक्षता।
    • क्षेत्र भ्रमण के लिए आवश्यक समस्त दस्तावेज सहित स्वयं का वाहन (दो पहिया)।

आयु सीमा:

  • अभ्यर्थी की आयु दिनांक 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 21 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से कम हो।

निवासी पात्रता:

  • अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हों।

Salary Details (वेतन विवरण)

  • एक मुश्त मासिक मानदेय: ₹ 30,000/- (तीस हजार रुपये मात्र)
  • यात्रा भत्ता: ₹ 3,000/- (तीन हजार रुपये मात्र)
  • विशेष टिप्पणी: IFC एंकर मानदेय की अदायगी नोडल CLF द्वारा प्रावधानित IFC बजट से जारी किया जायेगा।

Job location (कार्यस्थल)

  • कार्यस्थल: महिला शक्ति मॉडल संकुल संगठन बारगांव, जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों के आवेदनों का सत्यापन एवं मूल्यांकन निर्धारित अर्हताओं, कार्यानुभव तथा बिहान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन/क्लस्टर संगठन के नियमों के अनुसार चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  1. विस्तृत व्यक्तिगत, निवास, शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव, समस्त अंक सूची, फोटो व आवश्यक जानकारी की स्व-सत्यापित (Self-Attested) जानकारी एक सामान्य आवेदन प्रारूप में तैयार कर भेजें।
  2. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित करें।

आवेदन प्रेषित करने का पता:

कार्यालय महिला शक्ति मॉडल संकुल संगठन बारगांव

मंगल भवन के पास, रसौटा रोड मेंऊभाठा,

ग्राम पंचायत मेंऊ, जनपद पंचायत पामगढ़,

जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), पिन कोड – 495554

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 25-08-2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09-09-2026 (समय संध्या 05:00 बजे तक)

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करें:

  1. शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र एवं अंक सूचियां
  2. कार्यानुभव विवरण एवं प्रमाण पत्र
  3. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
  8. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC – यदि शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत हों)
  9. स्व-हस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  1. आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से स्वीकार किए जाएंगे।
  2. स्वयं द्वारा अभिप्रमाणित दस्तावेज मान्य किये जायेंगे।
  3. बिना हस्ताक्षर के प्राप्त आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
  4. अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत पामगढ़ बिहान शाखा और महिला शक्ति संकुल संगठन बारगांव (मेंऊभाठा) से संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top