शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जगदलपुर भर्ती 2026 – 11 पदों हेतु आवेदन करें

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जगदलपुर भर्ती 2026

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जगदलपुर भर्ती 2026: कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के अध्यापन एवं प्रशिक्षण कार्य हेतु 11 स्वीकृत अस्थायी / मानदेय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है:

Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ. मा. विद्यालय आढावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर में सत्र 2026-27 हेतु कुल 11 पूर्णतः अस्थायी / मानदेय पद उपलब्ध हैं:

  • उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 03 पद (UR-02, ST-01, 01 पद दिव्यांग अंतनिर्हित)
  • विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग): 04 पद (UR-02, ST-01, OBC-01, 01 पद दिव्यांग अंतनिर्हित)
  • एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)
  • व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (ST-01)
  • अंशकालीन संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): 01 पद (UR-01)

Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)

  • उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed./D.Ed. (VI) एवं RCI पंजीयन।
  • विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग – इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी): M.A. (संबंधित विषय), B.Ed./M.Ed. (VI) एवं RCI पंजीयन। (RCI पंजीकृत अभ्यर्थी न मिलने पर सामान्य B.Ed./M.Ed. अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।)
  • एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): स्नातक, B.Ed./D.Ed. (HI) एवं RCI पंजीयन।
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षक: PGDCA
  • सिलाई एवं परिधान निर्माण प्रशिक्षक: 12वीं उत्तीर्ण, कटिंग / टेलरिंग में आईटीआई / डिप्लोमा।
  • अंशकालिक संगीत शिक्षक (दृष्टिबाधित): 12वीं उत्तीर्ण संगीत विषय / डिप्लोमा।
  • आयु सीमा: 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग) को शासन के नियमानुसार अधिकतम 45 वर्ष तक छूट देय होगी।

Salary Details (वेतनविवरण)

  • उच्च वर्ग शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
  • विषय विशेषज्ञ (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
  • एकीकृत शिक्षक (श्रवण बाधित संवर्ग): ₹15,000/- प्रति माह
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹12,000/- प्रति माह
  • व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹12,000/- प्रति माह
  • अंशकालीन संगीत शिक्षक (दृष्टि बाधित संवर्ग): ₹5,575/- प्रति माह

Job location (कार्यस्थल)

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

मूल्यांकन नीति के अनुसार चयन पूर्णतः 100 अंकों के शुद्ध शैक्षणिक प्रतिशत के आधार पर होगा:

  • शिक्षक पदों हेतु: 60% स्नातक + 40% B.Ed./M.Ed.
  • प्रशिक्षक पदों हेतु: 50% 12वीं + 50% डिप्लोमा
  • अनुभव के पृथक अंक नहीं है।

आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

आवेदन पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / व्यक्तिगत रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर निम्नलिखित पते पर जमा किए जाने हैं:

आवेदन जमा करने का पता:

कार्यालय अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय, आड़ावाल, जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.) पिन- 494001।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • समाचार पत्रों एवं जिला वेबसाइट (bastar.gov.in) पर विज्ञापन प्रकाशन: 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
  • आवेदन पत्र आमंत्रित करने (जमा करने) की अवधि: 24 अगस्त से 07 सितम्बर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
  • प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटिनी एवं अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन: 08 सितम्बर से 16 सितम्बर 2026 तक
  • दावा-आपत्ति आमंत्रित करने की तिथि: 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
  • दावा-आपत्ति निराकरण एवं अंतिम चयन/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन: 21 सितंबर 2026 (सोमवार)
  • मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन एवं कार्यभार ग्रहण: 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर / PGDCA / ITI / डिप्लोमा अंकसूची)
  • B.Ed./M.Ed./D.Ed. (VI/HI) अंकसूची एवं RCI पंजीयन प्रमाण पत्र (लागू पदों के लिए)
  • आयु / जन्म तिथि संबंधी प्रमाण पत्र
  • जाति एवं निवास प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट आकार का फोटो एवं आवेदन प्रपत्र

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)

  • सेवा शर्त: यह नियुक्ति पूर्णतः सत्र आधारित (30 अप्रैल 2027 तक) है। उत्कृष्ट कार्य व CR के आधार पर आगामी सत्र में नवीनीकरण / प्राथमिकता पर विचार किया जा सकेगा।
  • निर्धारित तिथि (07/09/2026 सायं 05:00 बजे) के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top