Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya Guest Teacher & Accompanist Recruitment 2026
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ – भर्ती सूचना 2026-27
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya Recruitment 2026: Bhatkhande Music University, Lucknow, is conducting a walk-in interview to select guest faculty and guest accompanists purely on a temporary basis for Hariharpur Music College, Azamgarh. Selected candidates will be engaged for teaching and accompaniment work for the academic session 2026–27 until the completion of examinations or until regular appointments are made, whichever is earlier, until further orders.
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय, आजमगढ़ में अध्यापन एवं संगतकर्ता कार्य हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये परीक्षा सम्पन्न होने तक या नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पूर्व में हो, पूर्णतः अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों एवं अतिथि संगतकर्ताओं को Walk in interview के माध्यम से अग्रिम आदेशों तक शैक्षणिक एवं संगतकर्ता कार्य हेतु चयनित किया जाना है।
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
1. पद-अस्थायी अतिथि शिक्षक
| क्र.सं. | विषयानुसार आवश्यक शिक्षक | अतिथि शिक्षकों की संख्या |
| 01 | अतिथि शिक्षक कथक नृत्य | 01 |
| 02 | अतिथि शिक्षक सारंगी | 01 |
| 03 | अतिथि शिक्षक लोकनृत्य | 01 |
| 04 | अतिथि शिक्षक हारमोनियम | 01 |
| 05 | अतिथि शिक्षक लोकगीत | 01 |
2. पद-अस्थायी अतिथि संगतकर्ता
| क्र.सं. | विषयानुसार आवश्यक संगतकर्ता | संख्या |
| 1 | अतिथि संगतकर्ता ढोलक | 01 |
| 2 | अतिथि संगतकर्ता हारमोनियम | 01 |
| 3 | अतिथि संगतकर्ता तबला | 03 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
अतिथि शिक्षक हेतु पात्रता:
- संबंधित विषय में नेट/ स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण या पीएच.डी. उपाधि धारक।
- शैक्षणिक अर्हता के अन्तर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिये अर्हता हेतु 50 प्रतिशत अंक मान्य होगा।
- निर्धारित विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त को वरीयता दी जायेगी।
- यदि स्नातकोत्तर विषय में विशेषज्ञता किसी एक विषय की हो तो, उसे उसी विषय के लिये मान्य किया जायेगा। उदाहरणार्थ संगीत में वादन के विद्यार्थियों की गायन में अर्हता नही मानी जायेगी।
- क्रमांक -03 के अतिथि शिक्षक लोकनृत्य के लिये किसी शास्त्रीय नृत्य में स्नातकोत्तर / निपुण/ पारंगत के साथ लोकनृत्य का डिप्लोमा एवं प्रशिक्षक कार्य का दो वर्ष का अनुभव।
- क्रमांक-04 के अतिथि शिक्षक हारमोनियम के लिये गायन या स्वरवाद्य में निपुण / पारंगत / स्नातकोत्तर के साथ हारमोनियम का डिप्लोमा एवं प्रशिक्षक कार्य का दो वर्ष का अनुभव।
- क्रमांक-05 के अतिथि शिक्षक लोकगीत के लिये शास्त्रीय गायन में स्नातकोत्तर एवं लोकगीत में बी हाई ग्रेड एवं प्रशिक्षक कार्य का दो वर्ष का अनुभव।
अतिथि संगतकर्ता हेतु पात्रता:
- आवेदन हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट देय होगी।
- सम्बन्धित विधा में स्नातक/विशारद / समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए। अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों को अंको में 5% की छूट मान्य होगी।
- ऑल इण्डिया रेडियो से ग्रेडेड कलाकार को वरीयता प्रदान की जायेगी।
Salary Details (वेतनविवरण)
चयनित अतिथि शिक्षकों एवं चयनित अतिथि संगतकर्ताओं को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा नियत पारिश्रमिक दिया जायेगा।
Job location (कार्यस्थल)
हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय, आजमगढ़।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- अतिथि शिक्षक: क्रमांक -01 व 02 के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूर्णतया मेरिट एवं यू.जी.सी. द्वारा निर्धारित मापदंडो के आधार पर की जायेगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी द्वारा प्रर्दशन आवश्यक होगा।
- अतिथि संगतकर्ता: क्रमांक -01 से 03 तक संगतकर्ताओं की चयन प्रक्रिया पूर्णतया मेरिट के आधार पर की जायेगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी द्वारा प्रर्दशन आवश्यक होगा।
आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं स्वसत्यापित छायाप्रतियों तथा निर्धारित आवेदन-पत्र (जिसमें पासपोर्ट साइज स्वहस्ताक्षरित फोटो चस्पा हो) के साथ Walk in interview हेतु दिनांक 09/09/2026 को प्रातः 11 बजे तक भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकते हैं।
आवेदन-पत्र का प्रारूप (Application Form Details):
आवेदन-पत्र में निम्नलिखित विवरण भरना होगा:
- अभ्यर्थी का पूरा नाम
- पिता/संरक्षक का नाम
- माता का नाम
- जन्म तिथि (अंकों व शब्दों में)
- श्रेणी/वर्ग
- स्थायी पता
- पत्र व्यवहार का पता
- आधार नं० / मोबाईल नं०
- शैक्षणिक योग्यता (कक्षा का नाम, उत्तीर्ण होने का वर्ष, बोर्ड/परिषद/विश्वविद्यालय, पूर्णांक, प्राप्तांक, विषय, प्रतिशत, श्रेणी)
- सांगीतिक योग्यता (कक्षा का नाम, उत्तीर्ण होने का वर्ष, बोर्ड/परिषद/विश्वविद्यालय, विषय, पूर्णांक, प्राप्तांक, प्रतिशत, श्रेणी)
- कार्य अनुभव का संक्षिप्त विवरण
- ऑल इण्डिया रेडियों में ग्रेड
- सम्बन्धित विषय के अतिरिक्त अन्य योग्यता
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 04 सितम्बर, 2026
- Walk in Interview तिथि व समय: 09/09/2026 को प्रातः 11 बजे तक
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
आवेदन-पत्र के साथ निम्नलिखित संलग्नक अपेक्षित हैं:
- हाई स्कूल अंक तालिका (आयु प्रमाणक हेतु)
- पासपोर्ट साइज 2 फोटो
- आधार कार्ड
- बायोडाटा
- ओ०बी०सी० / एस०सी०/ ई०डब्लू०एस० श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र
- सभी अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां
(महत्वपूर्ण नोट: साक्षात्कार के समय सभी अभिलेखों / प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी।)
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- यह पूर्णतः अस्थायी नियुक्ति है। आवश्यकतानुसार सेवा समाप्त की जा सकती है।
- इस हेतु कोई नोटिस अवधि अनुमन्य नहीं है।
- किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में विश्वविद्यालय का निर्णय अन्तिम होगा।
- साक्षात्कार स्थल / विश्वविद्यालय कार्यालय: भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ
