PM SHRI SAGES Kunkuri Music Instructor Recruitment 2026
PM SHRI SAGES Kunkuri Recruitment 2026: State Project Office, Samagra Shiksha, Raipur Chhattisgarh released notification for the recruitment of Music Instructor on an honorarium basis at PM SHRI SAGES Kunkuri, District Jashpur (Chhattisgarh), up to 31 March 2027, at a fixed monthly honorarium of ₹10,000.00. The eligibility conditions and essential educational qualifications required for the said work are given in detail below:
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वितीय तल, एकीकृत शिक्षा भवन, पेशनबाड़ा, रायपुर के पत्र क्र. / 1343/ समग्र शिक्षा / PMHRI/Music Instructor रायपुर, दिनांक – 25.06.2026 के तहत पीएमश्री सेजेस कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक को 31 मार्च 2027 तक के लिए प्रतिमाह 10,000.00 रूपये एकमुश्त मानदेय की दर से चयन किया जाना है। उक्त कार्य हेतु पात्रता की शर्ते एवं आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं संबंधी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :-
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
| विद्यालय का नाम | पद का नाम | पद संख्या | निर्धारित मानदेय | अनिवार्य न्यूनतम योग्यता |
| पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शा.उ.अं.उ.मा.वि. कुनकुरी, जिला – जशपुर (छ.ग.) डाईस कोड 22031006237 | संगीत प्रशिक्षक | 01 | 10000/- एकमुश्त | संगीत प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत मे स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
- अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता: संगीत प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत मे स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री।
- मूल निवास: अभ्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा एवं आरक्षण: आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार होगा।
Salary Details (वेतनविवरण)
- निर्धारित मानदेय: 10,000.00 रूपये (दस हजार रूपये) एकमुश्त प्रतिमाह (अनुबंध के आधार पर 31 मार्च 2027 तक के लिए)।
Job location (कार्यस्थल)
- कार्यस्थल: पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, जिला – जशपुर (छत्तीसगढ़)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
संगीत प्रशिक्षक का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जायेगा।
मेरिट सूची तैयार करने हेतु मापदंड :-
- हायरसेकण्ड्री के अंकों का – 20 अंकभार
- संगीत स्नातक के अंकों का – 50 अंकभार
- कार्य अनुभव हेतु अधिकतम अंक (प्रत्येक वर्ष हेतु 2 अंक अधिकतम 10 अंक दिया जायेगा।) – 10 अंकभार
- साक्षात्कार हेतु अधिकतम अंक – 20 अंकभार
आवेदनकरने की प्रक्रिया (How to Apply)
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में ए-4 साईज पेपर में किया जावे तथा पासपोर्ट कलर फोटो चस्पा कर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर सबंधित पीएमश्री स्कूल में किया जाना है।
- आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में आवेदित पद का नाम संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) एवं पीएमश्री विद्यालय का नाम उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
- आवेदन पत्र सम्बन्धित प्राचार्य / प्रधान पाठक, पीएमश्री शाला को पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 12/09/2026 तक (शाम 4:00 बजे तक) प्रेषित किया जाना है।
- डाक में विलंब के लिए कार्यालय जिम्मेदार नहीं रहेगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- विज्ञापन जारी तिथि: 02/09/2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12/09/2026 (शाम 4:00 बजे तक)
- कार्य अवधि: 31 मार्च 2027 तक
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित आवेदन पत्र।
- पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटो (आवेदन पत्र पर चस्पा)।
- जन्मतिथि सत्यापन हेतु 10वीं का प्रमाण पत्र / अंकसूची।
- हायरसेकण्ड्री (12वीं) की अंकसूची।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री का प्रमाण पत्र एवं अंकसूची।
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)।
- अन्य समस्त शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यताओं की स्व-प्रमाणित (Self-attested) छायाप्रतियां।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर विशुद्ध रूप से अस्थाई एवं निर्धारित अवधि 31.03.2027 तक के लिए रखा जायेगा। अतः आवेदक कलेक्टर एवं पदेन जिला संचालक को नियमित नियुक्ति हेतु कोई दावा नहीं करेगा।
- अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से कार्य कर रहा उम्मीदवार मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु न्यायालय में याचिका दायर करने हेतु पात्र नहीं होगा।
- आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार होगा।
- चयनित उम्मीदवार को अस्थाई रूप से कार्य पर रखने संबंधी पत्र प्राप्त होने के पश्चात् नियत तिथि तक कर्तव्य में उपस्थित होना पड़ेगा अन्ययथा मेरिट सूची में अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी, और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगी।
- अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और ना ही इन्हे पृथक से कोई सूचना दी जायेगी।
- प्राप्त आवेदनों के संबंध में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
- कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक जिला जशपुर को विज्ञापन वापस लेने / चयन प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार होगा।
- साक्षात्कार / प्रमाण पत्र सत्यापन में उपस्थित होने हेतु किसी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।
- जन्मतिथि के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- अभ्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- निर्धारित समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- अधिकारिक वेबसाइट: https://jashpur.nic.in
- ई-मेल: pmshrisageskunkuri2024@gmail.com
- Notification
