CG ITI Kondagaon Guest Lecturer Recruitment 2026 – Apply Offline for COPA Teacher
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) भर्ती 2026-27
CG ITI Kondagaon Guest Lecturer Recruitment 2026: Industrial Training Institutes, Regional Office, Bastar Region, Jagdalpur invites applications for the post of Guest Lecturer for the training session 2026-27 against the vacant sanctioned posts of Training Officers in various Government Industrial Training Institutes operating under District Kondagaon. The vacant posts exclude the posts occupied by regular Training Officers, contractual Training Officers, and Guest Lecturers. Applications for the post of Guest Lecturer can be submitted by appearing in person or through Registered Post/Speed Post by 12/09/2026 up to 5:00 PM
(संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाऐं क्षेत्रीय कार्यालय बस्तर क्षेत्र जगदलपुर के आदेश क्रमांक 931, दिनांक 06.08.2026 के परिपालन में जिला कोंडागांव के अंतर्गत जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी / संविदा प्रशिक्षण अधिकारी / मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरूद्ध प्रशिक्षण सत्र 2026-27 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन दिनांक 12/09/2026 समय शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत/स्पीडपोस्ट द्वारा आवेदन पत्र अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केशकाल, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.), पिनकोड 494331 में जमा किये जा सकते है।
Vacancy Details (पद रिक्ति विवरण)
- रिक्त पदों की जानकारी (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी/संविदा प्रशिक्षण अधिकारी/मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) :-
| क्र. | जिला नोडल संस्था का नाम | संस्था का नाम | व्यवसाय/विषय | रिक्त पद | रिमार्क |
| 1 | शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोंडागांव | औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था फरसगांव | कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) | 01 | |
| कुल | 01 |
Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
- शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता :-
| स. क्र. | व्यवसाय का नाम | शैक्षणिक तकनीकी अर्हताएं |
| 1 | कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) | 1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण। 2. अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र/एआईसीटीई अथवा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण अथवा डीओई (डीओईएसीसी) से “ए” स्तर का प्रमाण-पत्र या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से बीसीए / पीजीडीसीए। 3. अभ्यर्थी डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों (ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट.) से उत्तीर्ण। |
- (अ) चयन प्रक्रिया नियम एवं शर्ते :-
- प्रचलित सेवा भर्ती नियम में उल्लेखित तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार की जावेगी।
- प्रचलित सेवा भर्ती नियम में जिन पदो के लिए सी.टी.आई./ए.टी.आई. आवश्यक है उन पदो के लिए एक वर्षीय सी.टी.आई./ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता (आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री) के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जायेगा। सी.टी.आई./ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यता धारी आवेदको के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जावेगी।
- आवेदकों को छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है।
- (ब) चयन प्रक्रिया नियम एवं शर्तें :-
- आवेदन की अंतिम तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
Salary Details (वेतन विवरण)
- मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा रू.140/- (रूपये एक सौ चालीस) मात्र की दर से प्रति दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है प्रतिमाह अधिकतम रू.15,000/- (रूपये पंद्रह हजार मात्र) मानदेय होगा। जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।
Job location (कार्यस्थल)
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था फरसगांव, जिला – कोण्डागाँव (छ.ग.)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- (अ) चयन प्रक्रिया नियम एवं शर्ते :-
- प्रचलित सेवा भर्ती नियम में उल्लेखित तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार की जावेगी।
- प्रचलित सेवा भर्ती नियम में जिन पदो के लिए सी.टी.आई./ए.टी.आई. आवश्यक है उन पदो के लिए एक वर्षीय सी.टी.आई./ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता (आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री) के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जायेगा। सी.टी.आई./ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यता धारी आवेदको के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जावेगी।
- मेहमान प्रवक्ताओं को आवश्यकतानुसार या अधिकतम एक प्रशिक्षण सत्र हेतु आंमत्रित किया जावेगा।
- मेहमान प्रवक्ता द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण कार्य संतोषप्रद नही होने अथवा आचरण संतोषजनक नही होने की स्थिति में उसे सुनवाई का अवसर देते हुए स्पष्ट कारण दर्शाते हुए उसे प्रशिक्षण में जारी रखने अथवा पृथक करने का निर्णय संबंधित प्राचार्य/संस्था प्रमुख द्वारा लिया जा सकेगा।
- शासन द्वारा नियमित/स्थानांतरित/संविदा पदस्थापना किये जाने की स्थिति में उन पदो पर आंमत्रित मेहमान प्रवक्ताओ की सेवाऐं स्वतः समाप्त हो जायेंगी।
- मेहमान प्रवक्ता आंमत्रित करने की प्रक्रिया के दौरान शासन द्वारा नियमित/स्थानान्तरित/संविदा पर पदस्थापना होने की स्थिति में उस पद के विरूद्ध मेहमान प्रवक्ता आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जायेगी।
- यदि किसी आवेदक को मेहमान प्रवक्ता के रूप में एक से अधिक संस्थाओ/व्यवसायो के लिये आंमत्रित किया जाता है, तो किसी एक स्थान पर उपस्थित होने में उक्त आवेदक का शेष अन्य संस्थाओ/व्यवसायो पर चयन स्वंयमेव निरस्त माना जायेगा।
- पृथक-पृथक संस्थाओ/व्यवसायो के लिये पृथक-पृथक आवेदन पत्र जिले की नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जमा करना होगा।
- मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा रू.140/- (रूपये एक सौ चालीस) मात्र की दर से प्रति दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है प्रतिमाह अधिकतम रू.15,000/- (रूपये पंद्रह हजार मात्र) मानदेय होगा। जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।
- आवेदकों को छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है।
- पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार कमी या बढ़ोत्तरी अथवा समाप्त की जा सकेगी। विज्ञापित पदों के अतिरिक्त किसी व्यवसाय में मेहमान प्रवक्ता की आवश्यकता होने की स्थिति में जिले के उस व्यवसाय के लिये तैयार की गई प्रतीक्षा सूची से उसकी पूर्ति करने के लिये जिले के नोडल प्राचार्य निर्णय ले सकेगें। यदि उस जिले में उस व्यवसाय की प्रतीक्षा सूची में उम्मीदवार उपलब्ध नही है, तो अन्य जिलों की प्रतीक्षा से पूर्ति करने के लिये क्षेत्रीय संयुक्त संचालक निर्णय ले सकेगें।
- मेहमान प्रवक्ता के रूप में चयन उपरांत यदि वह निर्धारित की गयी अवधि तक कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होता है तो उसका चयन निरस्त माना जा कर प्रतीक्षा सूची के सरल क्रमांक-01 को अवसर दिया जायेगा। इसी क्रम से प्रतीक्षा सूची के अन्य आवेदको को अवसर दिया जायेगा।
- (स) चयन प्रक्रिया नियम एवं शर्ते :-
- तकनीकी व्यवसायों के लिए चयन की कार्यवाही क्रमशः निम्नानुसार की जावेगी-(अ) प्रचलित सेवा भर्ती नियम में जिन पदो के लिए ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट. आवश्यक है उन पदो के लिए एक वर्षीय ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता (आईटीआई/शिक्षुता परीक्षा/डिप्लोमा/डिग्री/पीजीडीसीए/बीसीए/एमसीए) के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जायेगा।(ब) ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट. उत्तीर्ण प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यताधारी आवेदको के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जावेगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)
- आवदेन दिनांक 12/09/2026 समय-शाम 5 बजे तक अथवा इसके पूर्व स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत/स्पीडपोस्ट द्वारा आवेदन पत्र को अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केशकाल, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.), पिनकोड 494331 में जमा किये जा सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किये जावेंगे। लिफाफे के उपर आवेदित संस्था एवं व्यवसाय का नाम का उल्लेख करना आवश्यक है। अन्य संस्था में जमा किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।
- पृथक-पृथक संस्थाओ/व्यवसायो के लिये पृथक-पृथक आवेदन पत्र जिले की नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जमा करना होगा।
- आवेदन केवल अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केशकाल, जिला- कोण्डागाँव (छ.ग.), पिनकोड 494331 को ही किया जाना है। अन्य संस्था में जमा किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें।
- पृथक-पृथक संस्थाओ/व्यवसायों/विषय के लिये पृथक-पृथक आवेदन पृथक-पृथक लिफाफे में जिले की नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जमा करना होगा। आवेदन पत्र पर एक से अधिक व्यवसाय/विषय अथवा एक से अधिक संस्था का नाम अंकित होने पर आवेदन को निरस्त/अमान्य कर दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: दिनांक 12/09/2026 समय शाम 5 बजे तक
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- हाईस्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण की अंकसूची/प्रमाणपत्र।
- संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र / राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र / कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि / डीओई (डीओईएसीसी) “ए” स्तर प्रमाण-पत्र / बीसीए / पीजीडीसीए / एमसीए अंकसूची एवं प्रमाणपत्र।
- डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों (ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट.) उत्तीर्ण अंकसूची व प्रमाणपत्र।
- अंतिम सेमेस्टर/वर्ष की अंकसूची (जिसमें कुल प्राप्तांक व पूर्णांक स्पष्ट रूप से अंकित हो, तथा ग्रेड अंकसूची के प्रकरण में प्रतिशत में बदलने का नियम/दिशा-निर्देश)।
- छत्तीसगढ़ का निवासी होने का प्रमाणपत्र (निर्धारित प्रपत्र में)।
- स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- सादे कागज में शपथ पत्र (चयनित होने पर नोटरीकृत)।
- पूर्व में संविदा प्रशिक्षण अधिकारी/मेहमान प्रवक्ता के रूप में सेवा का विवरण एवं छोड़ने संबंधी कारण तथा कार्य प्रणाली दर्शाने वाला प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- अपराधिक/दाण्डिक प्रकरण से संबंधित पूर्ण जानकारी/अभिलेख (यदि लागू हो)।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश (Important instructions)
- स्वयं का फोटोग्राफ एवं वांछित संलग्न सभी प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित (स्वयं का हस्ताक्षर) होना अनिवार्य है। ऐसे आवेदन जिनमें स्वयं का फोटोग्राफ एवं आवश्यक प्रमाणपत्रों जिसके आधार पर आवेदन प्रस्तुत किया गया है की संलग्न छायाप्रतियों पर स्वप्रमाणन के रूप में हस्ताक्षर नही किये जाने पर आवेदन को निरस्त / अमान्य किया जावेगा।
- आवेदनपत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र को सादे कागज में प्रस्तुत किया जाना है। चयनित होने के उपरान्त आवेदक को प्रशिक्षण कार्य हेतु आमंत्रित किये जाने पर आवेदन पत्र में दिये गये शपथपत्र को नोटरीकृत कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र में आवेदक के हस्ताक्षर नहीं पाये जाने पर आवेदन को मान्य नहीं किया जायेगा।
- अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जाएंगे तथा इस संबंध में आवेदकों को सूचना नहीं दी जाएगी।
- यदि किसी आवेदक के विरूद्ध महिला उत्पीड़न का अथवा अन्य कोई अपराधिक अथवा दाण्डिक अथवा अनुशासन हीनता का प्रकरण हो तो प्रकरण की पूर्ण जानकारी आवेदन के साथ प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य हैं। चयन होने के उपरांत उक्त जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशिक्षण कार्य से पृथक कर दिया जायेगा एवं अन्य कार्यवाहियां भी नियमानुसार की जा सकेगी।
- सर्वप्रथम उन आवेदकों का चयन किया जावेगा, जिन्होनें संबंधित व्यवसाय में ए.टी.आई./सी.टी.आई./एन.वी.टी.आई./आर.वी.टी.आई./आई.टॉट. उत्तीर्ण किया है एवं अंक सूची संलग्न किया है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- Notification
- अधिकारिक वेबसाइट: kondagaon.gov.in
